
बसंत पंचमी का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।
नई दिल्ली (Shah Times): बसंत पंचमी का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी की तैयाररियां जोरों-शोरों से हो रही है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के अवसर पर पंचामृत का भोग अवश्य लगाया जाता है।
पांच तत्वों से बनता है पंचामृत
पंचामृत को पांच तत्वों दूध, दही, घी, शहद और शक्कर स को मिलाकर बनाया जाता है। साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती माता को अर्पित किया जाता है। इस पावन पर्व पर आप अपने हाथों से घर पर ही पंचामृत बना कर मां सरस्वती को प्रसन्न कर सकतें हैं। तो चलिए जानते हैं पंचामृत बनाने की सरल और आसान विधि।
इतनी मात्रा में लें सामग्री
पंचामृत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
- 250 ग्राम गाय का दूध
- 2 बड़े चम्मच गाय का ताजा दही
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ शक्कर
- 4-5 तुलसी के पत्ते
यह है इसकी विधि
सबसे पहले आप एक साफ बर्तन में गेय के दूध को डालें अब इसमें दही को डालकर अच्छे से मिलाएं। दहीं और दूध अच्छे से मिल जाने के बाद इस मिश्रण में घी, शहद और शक्कर को डालकर अच्छे से मिलाएं और ऊपर से 4-5 तुलसी के पत्ते डाल दें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो मखाना और सूखे फल भी डाल सकतें हैं।