
भारत रत्न वाजपेयी के सुशासन के काम एमपी एवं एमएलए के लिए रोल मॉडल
जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को सुशासन के पर्याय बताते हुए कहा है कि उनके सुशासन के लिए किए कार्य सांसदों और विधायकों के लिए रोल मॉडल है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
देवनानी (Devnani) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee’s birth anniversary) पर आज उन्हें याद करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के मर्यादाओं में रहते हुए सुशासन के लिए किए कार्य सांसदों और विधायकों के लिए रोल मॉडल माने जायेंगे।







