
हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा जेल से अपने आवास पर गए हैं।
~Tanu
नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के नेता हेमंत सोरेन शुक्रवार यानि की 28 जून 2024 को रांची के बिरसा मुंडा जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें आज ही 28 जून 2024 झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दी है। उन्हें ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। दरअसल भूमि घोटाले के मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
आपको बता दें कि हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा जेल से अपने आवास पर गए हैं। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां भी काफिले में नजर आई उसी गाड़ी में पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ थीं।
जैसे ही हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले तो उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिस दौरान वहाँ पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए।