
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपिस ट्राफी का मैच जारी है। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है।
दुबई (Shah Times): आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपिस ट्राफी का मैच जारी है। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट दिया है।
कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 53 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले। वहीं डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके।
जहां वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए और कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी।