
सपा ने 2022 के चुनाव के समय यह बात कही थी कि हम आपको सीट तब देंगे जब प्रत्याशी हमारे होंगे।
~Tanu
नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। रेलवे ग्रुप D की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है और अब इस मामले को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिसमें उनका कहना हैं कि सपा ने 2022 के चुनाव के समय यह बात कही थी कि हम आपको सीट तब देंगे जब प्रत्याशी हमारे होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि जौनपुर के एक सीट से विधायक है जगदीश नारायण राय वह हमारी सीट से विधायक है, लेकिन वह सपा का टोपी और झंडा अपनी गाड़ी पर लगाकर चलते हैं सपा की पर्ची काटते हैं। बेदी राम गाजीपुर की जखनियां सीट से सुभासपा पार्टी के विधायक है।
आपको बता दें कि बेदी राम के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज हैं। जिस दौरान इस मामले में बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे समेत 18 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 26 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है।