
Oplus_0
हम आज आपको कुछ उपाय बताने है जिनसे आप कटे हुए फल और सब्जियां कुछ टाइम तक ठीक रख सकते है।
कभी कभी ऐसा होता की हम ज्यादा सब्जियां या फल काट लेते हो। जो हमारे इस्तेमाल करने से भी बच जाते है। लेकिन इस महंगाई के दौर में उन्हें फेंकने का मन नहीं करता। मगर फल हों या सब्जियां, एक बार काटने के बाद खराब होने लगती हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको कुछ उपाय बताने है जिनसे आप कटे हुए फल और सब्जियां कुछ टाइम तक ठीक रख सकते है।
अगर आपने काफी सारी सब्जियां काट ली हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रख सकती हैं। इससे कटी हुई सब्जियां हवा के संपर्क में नहीं आएंगी और खराब होने से बची रहेंगी। यदि आपके पास एयरटाइट कंटेनर नहीं हैं तो आप कटी हुई सब्जियों और फलों को प्लास्टिक रैप या एल्युमीनियम फॉइल में लपेटकर रख सकती हैं। इससे भी कटी हुई सब्जियां कई दिन तक ठीक रहती हैं।

अक्सर आपने देखा होगा की कटे हुए फल जैसे सेब, केला और अमरूद आदि हवा के संपर्क में आने के बाद रंग बदलने लगते हैं। आज इस समस्या का समाधान हम आपसे साझा करने वाले है। इसके लिए आपको नींबू, संतरा आदि खट्टा रस फलों के कटे हुए हिस्से पर लगाना होगा। खट्टा रस लगाने से कटे हुए फल-सब्जियां काफी समय तक चल जाते हैं।
कुछ फलों और सब्जियों को हम पानी में रखकर भी कई दिन तक सुरक्षित रख सकते है। यह तरकीब गाजर और सेब आदि को सेफ रखने के लिए बेहद कारगार साबित होती है।
हमारे देश आज भी कुछ लोग ऐसे है जिनके पास फ्रिज नही है। तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नही है। क्योंकि आप बिना फ्रिज के भी आप कटे हुए फलों और सब्जियों को काफी समय तक ताजा रख सकती हैं। इसके लिए आप नम पेपर टॉवल इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी कटे हुए फलों-सब्जियों की नमी खत्म नहीं होती है और वह सुरक्षित रहते हैं।
पूरी दुनिया में ऐसा कोई परिवार नहीं है, जिनके घर में खाना बचता न हो। दिन खत्म होते-होते कुछ सब्जियां या फल बच ही जाते हैं। ऐसे में बर्बादी से बचने के लिए आप सब्जियों और फलों को जरूरत के हिसाब से काटना जरूरी है। लेकिन कुछ फल या सब्जियां किसी कारण से बच भी जाते है तो आप एक बार हमारे ये फार्मूले जरूर इस्तेमाल करके देखना, शायद आपका इससे कुछ फायदा हो जाए।