
आज का दिन इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जिसमें विज्ञान, साहित्य, राजनीति और कला से जुड़े कई घटनाएँ और महान व्यक्तित्व शामिल हैं।
27 जनवरी को हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और निधन की जानकारी।
27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1823: दक्षिण अमेरिका के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने पहला राजदूत नियुक्त किया।
1880: थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1888: वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी की स्थापना।
1891: पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 150 लोगों की मृत्यु।
1897: ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कोस्ट पर कब्जा किया।
1905: मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनाई।
1915: अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1943: अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948: पहला टेप रिकॉर्डर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ।
1967: ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत।
1969: इराक में जासूसी के आरोप में 14 लोगों को फाँसी।
1974: राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1988: पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन।
27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1922: प्रसिद्ध अभिनेता अजीत।
1907: साहित्यकार और पत्रकार पंडित सीताराम चतुर्वेदी।
1886: टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण के न्यायाधीश राधाबिनोद पाल।
27 जनवरी को हुए निधन
1556: मुग़ल सम्राट हुमायूँ।
1986: भारत के प्रमुख सितारवादक निखिल बैनर्जी।
1992: अभिनेता भारत भूषण।
2007: हिंदी कथाकार और पटकथा लेखक कमलेश्वर।
2008: इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो।
2009: भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण।
2010: तेलुगु अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव।