
आजकल लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग पर है तो कुछ लोग स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए उबला हुआ खाना खाते हैं।
आजकल लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग पर है तो कुछ लोग स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए उबला हुआ खाना खाते हैं। तो वही आजकल कच्चा खाना भी ट्रेंड में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा खाना सभी के लिए सेहतमंद साबित नहीं होता। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो कच्चे खाने पर हमें नुकसान देते हैं। तो चलिए जानते हैं हमें कौन-कौन से फूड्स कच्चे नहीं खाने चाहिए।
आजकल खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जहां बॉइल खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ कच्चा खाना खाने की आदत अपना रहे हैं, लेकिन कच्चा खाना हमेशा हेल्दी नहीं होता है। क्योंकि कुछ फूड्स को कच्चा खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इनमें मौजूद विषैले तत्व, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक चीजें हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम और शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं। यहां कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। इनमें कुछ सब्ज़ियाँ भी शामिल हैं।
इन कच्चे फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए?
आलू
आलू को कच्चा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें सोलानिन नामक टॉक्सिन पाया जाता है, जो पेट की समस्याएं, उल्टी, दस्त और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इसे पकाने से यह टॉक्सिन खत्म हो जाता है, जिससे इसे खाने में कोई खतरा नहीं रहता।
बैंगन
कच्चा बैंगन भी सोलानिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से गैस्ट्रिक समस्याएं, मितली और पेट दर्द हो सकते हैं। इसे पकाकर ही खाएं, ताकि यह सुरक्षित रहे।
राजमा
कच्चे राजमा में फाइटोहेमाग्लगुटिनिन नामक जहरीला प्रोटीन होता है, जो पेट में इन्फेक्शन और पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
मशरूम
मशरूम के कच्चे रूप में विषैले तत्व होते हैं, जो शरीर में हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। इन्हें पकाने से इन विषैले तत्वों का असर खत्म हो जाता है। इसलिए इन्हें पकाकर ही खाएं।
टमाटर
कच्चे टमाटर में साइट्रिक एसिड होता है, ऐसे में इसका अधिक मात्रा में कच्चा सेवन शरीर में एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए इसे पकाकर खाएं।
फूलगोभी
फूलगोभी की जीआई अधिक होने और फाइबर से भरपूर होने से इसके डाइजेशन में कठिनाई पैदा हो सकती है, जिससे गैस बन सकती है। इसलिए इसे हल्का उबालकर या भाप में पकाकर इसका सेवन करना बेहतर होता है।
भिंडी
यदि आप पाचन सम्बन्धी समस्याओं से पीड़ित हैं तो कच्ची भिंडी को खाना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। ये कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है, और यदि आपको खांसी आ रही है तब भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
कच्चे अंडे
कच्चे अंडों में सैल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग और पेट की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए कच्चे अंडे को खाने से बचें और उन्हें अच्छे से पकाकर खाएं।