
वॉक करते समय नहीं करनी चाहिए यह गलतियां,फायदे की जगह होंगे नुकसान?

हर कोई फिट एंड फाइन रहना पसंद करता है। इसके लिए हम हर दिन एक्सरसाइज और जमकर वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा सुबह और शाम को वॉक करना भी बहुत पसंद करते है, जिससे तनाव भी कम रहे और शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहे। लेकिन, क्या आप जानते हैं वॉक करना के भी कुछ नियम होते हैं। अगर सही तरह से वॉक नहीं किया गया तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। चलिए आपको बताते है वॉक पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और वॉक पर निकलते समय हमसे अक्सर क्या गलती हो जाती है?
जब भी फिटनेस की बात आती है लोग वॉक से शुरुआत करते हैं। सुबह-शाम टहलना सेहत के लिए रामबाण साबित होता है। वजन कम करने ,हार्ट हेल्थ और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए हर दिन वॉक करना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं टहलने से आपकी स्किन और हेयर हेल्थ भी इंप्रूव होती है।हालांकि, टहलते समय अनजाने में हमसे कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिससे वॉक के फायदे नहीं नुकसान होने लगते हैं।
सुबह टहलते समय नहीं करनी चाहिए यह गलतियां?
सही जूतों का चयन करें।
सबसे पहली चीज टहलने के लिए सही जूतें पहनें। हमेशा स्पोर्ट्स शूज ही पहनकर वॉक करें। इससे आपके पैरों को सही आकार मिलता है और पैरों को सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, वॉक करते समय पॉश्चर का विशेष ध्यान रखें जैसे सीधे खड़े होकर, कंधों को रिलैक्स रखते हुए और सिर को सीधा रखकर चलें।
लंबे लंबे कदम ना रखें।
वहीं, बहुत लंबे-लंबे कदम उठाने से टहलना असरदार होगा, ऐसा सोचना आपका गलत है। इससे पैरों पर दबाव ज्यादा पड़ता है, जिससे आप थक जाएंगे और पैर में चोट भी आ सकती है।इसलिए टहलते समय हमेशा बैलेंस्ड कदम उठाएं।
गलत तरीके से हाथ न हिलाए।
इसके अलावा टहलते समय कभी गलत तरीके से हाथ को न हिलाएं। हाथ को ज्यादा ऊपर या नीचे चलाने से शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसलिए टहलते समय हाथ को कंधे से कोर्डिनेट करके चलाना चाहिए।
वॉक करते समय पानी पिएं।
टहलते समय पसीना बहुत निकलता है। ऐसे में आप बीच-बीच में पानी-पानी पीते रहें। वॉक करते समय भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
खाना खाने के 10 मिनट बाद वॉक करें।
बिना वॉर्म-अप के वॉक करने से मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी हो सकती है। इसलिए टहलने से पहले वॉर्म-अप और कूल-डाउन करना बहुत जरूरी है। वहीं, खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही वॉक करना शुरु करें। यह सही तरीका होता है टहलने का।







