
दिल्ली में विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन ही जिस तरह हंगामा हुआ वो देखने वाला था।
नई दिल्ली (Shah Times): दिल्ली में विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन ही जिस तरह हंगामा हुआ वो देखने वाला था।
सीएजी रिपोर्ट के बाद हुआ हंगामा
दिल्ली विधानसभा में आज सीएजी रिपोर्ट पेश होनी है। इसमें ‘6 फ्लैग स्टाफ रोड’ पर मुख्यमंत्री आवास (शीशमहल) के नवीनीकरण में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है।
क्या है शीशमहल
यह वही बंगला है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन करके कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी उसमें मिला लिया गया था।
आप पर छाये संकट के बादल
दिल्ली से न सिर्फ आम आदमी पार्टी की विदाई हो गई है, बल्कि यहां की राजनीति में भी 360 डिग्री का टर्न हो गया है। याद कीजिए 2014-15 का दौर, जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल बंपर बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। तब अरविंद केजरीवाल CAG रिपोर्ट के आधार पर सत्ता से बाहर हुईं पूर्व सीएम शीला दीक्षित पर लगातार हमले कर रहे थे और उन्हें करप्शन मामले में जेल भेजने की मांग कर रहे थे।
AAP के सभी 22 विधायक एक दिन के लिए निलंबित
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण दिल्ली विधानसभा में चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद AAP के सभी 22 विधायकों को विधानसभा से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए विधायकों में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं।