रविवार, 13 September 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
Uttar Pradesh

पुलिस की चार्जशीट क्या है? BNSS 2023 में क्या बदला, जानिए पूरी प्रक्रिया

KP SAINI 2026-07-30 15:53:23
पुलिस की चार्जशीट क्या है? BNSS 2023 में क्या बदला, जानिए पूरी प्रक्रिया
*चार्जशीट का अर्थ और कार्य प्रणाली* 

 पुलिस चार्जशीट का अर्थ और इसमें पुलिस काम कैसे करती है। जिसे कानूनी भाषा में आरोप पत्र कहा जाता है। पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जांच कार्यवाही  आपराधिक मामले की जांच पूरी होने के बाद  को अदालत में पेश किया जाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से इन्वेस्टिगेशन करती है।इन्वेस्टिगेशन के दौरान जुटाए गए समस्त सबूतो और गवाहों के दर्ज किए गए बयान, घटनास्थल का निरीक्षण करना आदि के एक एक पहलू पर पुलिस जांच को लेखबद्ध करती है। केस की जांच  पूरी होने पर पुलिस अपनी अंतिम रिपोर्ट अदालत में जमा करती है। चार्जशीट की जांच में पुलिस यह निर्धारित करती है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं या नहीं। इसी अंतिम रिपोर्ट को चार्जशीट कहते हैं। पहले यह भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता CrPC की धारा 173 के तहत आती थी लेकिन 1जुलाई 2024 से नए कानून लागू होने के बाद, अब यह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS, 2023 की धारा 193 के तहत आ गई है।

 *चार्जशीट में क्या-क्या शामिल किया जाता है* 

शिकायतकर्ता और आरोपी के पक्ष और विपक्ष का पूरा विवरण
अपराध से जुड़े समस्त तथ्य और परिस्थितियां और जांच के दौरान इकट्ठा किए गए सबूत,गवाहों के बयान,क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया? हिरासत में कब तक रखा गया या फिर जमानत पर छोड़ा गया। क्या मामला मुकदमे लायक है? या नहीं, इसमे पुलिस की राय भी शामिल होती है।

 *चार्जशीट दाखिल करने की समय सीमा* 
BNSS की धारा 193 और धारा 187 के तहत जांच अधिकारी को तय समय के भीतर चार्ज शीट को अदालत में पेश करनी होती है।  10 साल से ज़्यादा, उम्रकैद या मृत्युदंड है तो पुलिस के लिए चार्ज शीट दाखिल करने का समय 90 दिन का रहता है।
सामान्य अपराधों में चार्जशीट दाखिल करने का समय 60 दिन दिया गया है। चार्जशीट द्वारा की समय सीमा तभी लागू होगी यदि अभियुक्त जेल में बंद हो कुछ ऐसे विशेष मामले भी है जैसे बलात्कार/POCSO से जुड़े केस में जांच 60 दिन के भीतर, पूरी करने का प्रावधान किया गया है।
 किसी कारण वश यदि पुलिस तय समय में चार्जशीट दाखिल नहीं करती, तो आरोपी को डिफॉल्ट statutory जमानत का अधिकार मिल जाता है अर्थात अदालत उसे ज़मानत पर छोड़ने के लिए बाध्य हो जाती है। हालांकि हाल के एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर चार्जशीट समय पर दाखिल हो गई हो, परंतु आरोपी को उसकी कॉपी देर से मिले, तो सिर्फ इस आधार पर डिफॉल्ट जमानत नहीं मिल सकती है।

 *चार्जशीट दाखिल होने के बाद क्या प्रक्रिया होती है* 

चार्जशीट अदालत में पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट उसका अवलोकन करते हैं और तय करते हैं कि मामले में संज्ञान cognizance लेना है या नहीं। संज्ञान लेने के बाद आरोपी पर औपचारिक आरोप तय होते हैं और मुकदमे की सुनवाई शुरू होती है। कुछ गंभीर अपराधों में कानून यह भी कहता है कि चार्जशीट दाखिल होने के दो महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने की कोशिश की जाए, ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके। 

 *अगर पुलिस चार्जशीट मे देरी करे तो जांच पर क्या प्रभाव पड़ता है* 

अगर तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं करती तो अदालत
संबंधित थाने या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच की स्थिति के बारे में लिखित रूप में पूछा जा सकता है। वकील की मदद से मजिस्ट्रेट की अदालत में निगरानी आवेदन monitoring application दाखिल किया जा सकता है। अगर देरी तय समय सीमा से ज़्यादा हो गई है, तो आरोपी डिफॉल्ट जमानत के लिए आवेदन कर सकता है।

 *संपादकीय दृष्टिकोण* 

चार्जशीट अलग कानूनी अवधारणा नहीं, बल्कि आम बोलचाल में आरोप पत्र कहा जाता है। यह दस्तावेज़ किसी भी आपराधिक मामले की जांच और मुकदमे के बीच की कड़ी होती है और BNSS 2023 के तहत इसे दाखिल करने की स्पष्ट समय सीमाएं तय की गई हैं ताकि जांच में अनुचित देरी न हो और पीड़ित व आरोपी दोनों के अधिकार सुरक्षित रहें।

वीडियो देखें

ADVERTISEMENT
KP SAINI

KP SAINI

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

वाराणसी में सीवर जलभराव पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, नगर निगम ने संभाला मोर्चा

2026-09-12 12:45:15

गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज़, योगी बोले, युवा अपनी राह खुद तैयार करें

2026-09-12 12:23:51

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर में प्रदूषण पर कार्रवाई, फिरोज मेटल फैक्ट्री सील

2026-09-12 11:47:04

यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा 1 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण, दिसंबर से पहली किस्त की तैयारी

2026-09-10 14:52:19

हापुड़ में रामजी लाल सुमन को पुलिस ने गांव के बाहर रोका, दीपक हत्याकांड पर सियासी घमासान तेज

2026-09-10 12:31:26

मुजफ्फरनगर में 309 दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों का भुगतान अटका, बैंक खाते की यह प्रक्रिया जरूरी

2026-09-09 16:58:08

मुजफ्फरनगर कंपनी गार्डन की बदहाली पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश

2026-09-09 16:40:23

काशी में योगी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेंगी दो यूनिफॉर्म

2026-09-09 15:49:58

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर